Chaibasa News : बासी खाना और पॉलिथीन में सामान देने वाले होटलों पर लगा ~ 12,200 जुर्माना
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Apr 2026 11:33 PM
चंपुआ. फूड सेफ्टी पर एनएसी की कार्रवाई
जैंतगढ़. चंपुआ एनएसी ने गुरुवार को शहर के होटलों, चाय दुकानों और सड़क किनारे लगे ठेलों की औचक जांच की. कई दुकानों में गंदगी के बीच खाना पकाते और प्रतिबंधित प्लास्टिक कप व पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल पाया गया. प्रशासन ने सामान जब्त कर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया. कचहरी रोड स्थित सरायकेला होटल में बड़ी अनियमितता उजागर हुई. यहां बार-बार चेतावनी के बावजूद बासी दही-बड़ा बेचा जा रहा था. ग्राहकों से अधिक कीमत वसूली जा रही थी. हेल्थ इंस्पेक्टर जीवनेश्वर कुमार बेहरा के नेतृत्व में टीम ने बासी खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट किया. होटल संचालक पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका. अभियान में टीम ने विभिन्न होटलों और ठेलों से कुल 12,200 रुपये जुर्माना वसूला. टीम में खान अब्दुल साबिर, विकास कुमार महानता और शेख शहबाज शामिल थे.
अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में स्वच्छता और मानकों की अनदेखी करने पर दुकानें सील की जा सकती हैं.गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : हेल्थ इंस्पेक्टर
हेल्थ इंस्पेक्टर जीवनेश्वर कुमार बेहरा ने स्पष्ट किया कि सभी होटल, ठेला और खोमचा संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सफाई और उचित मूल्य के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इधर, चंपुआ के स्थानीय नागरिकों ने एनएसी की पहल का स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










