Chaibasa News : ग्रामीणों ने जलमीनार तोड़ने की चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : ग्रामीणों ने जलमीनार तोड़ने की चेतावनी दी

ग्रामीणों का आरोप है कि चाईबासा की इंडियन ट्रेडर्स कंपनी ने अच्छे चल रहे चापाकलों पर जबरन जलमीनार लगाकर हैंडपंप बंद कर दिए

विज्ञापन

मझगांव. पेयजल समस्या से परेशान छोटारायकमन गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जल जीवन मिशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मुंडा मनोज हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जलमीनारों में तोड़फोड़ करेंगे. ग्रामीणों का आरोप है कि चाईबासा की इंडियन ट्रेडर्स कंपनी ने अच्छे चल रहे चापाकलों पर जबरन जलमीनार लगाकर हैंडपंप बंद कर दिए. 3000 की आबादी अब मात्र 3 चापाकलों पर निर्भर है. गांव के 12 में से 10 जलमीनार खराब पड़े हैं. मुखिया और विधायक को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने अब बीडीओ को लिखित शिकायत देने का निर्णय लिया है. महिलाओं ने चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर वे बर्तनों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी.

लामजारी : चेकडैम में अनियमितता का आरोप

चाईबासा. भागाबिला पंचायत के लामजारी गांव में बुधवार को निर्माणाधीन चेक डैम में भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा के बाद ग्रामीणों ने संवेदक (ठेकेदार) का पुतला दहन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बन रहे डैम की ढलाई में संवेदक मनमाने ढंग से बड़े-बड़े पत्थरों का उपयोग कर रहा है. मजदूरों को मात्र 300 रुपये मजदूरी दी जा रही है. वहीं, जमीन रैयत वीरेन कुम्हार ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के बदले अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है.ग्रामीणों ने ठेकेदार पर विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. मौके पर जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि निर्माण किसानों के हित में होना चाहिए, न कि ठेकेदार के फायदे के लिए. बैठक में राहुल बिरुवा, मालती देवी और नंदनी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola