विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए ‘नीति तारा’ का शुभारंभ

तसवीर 11सीबीएस 58: नीति तारा योजनाओं का शुभारंभ् करते डीसी | Prabhat Khabar Network
पश्चिमी सिंहभूम में विकास योजनाओं को गति देने के लिए नीति तारा पहल शुरू की गई है। यह पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विश्लेषण करेगी।
नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘नीति तारा’ पहल की शुरुआत की गयी है. उपायुक्त मनीष कुमार की उपस्थिति में जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में इस प्रणाली का शुभारंभ हुआ. यह पहल पंचायत स्तर पर आंकड़ों के वैज्ञानिक विश्लेषण के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का आकलन करेगी, जिससे विकास योजनाएं अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेंगी. प्रारंभिक चरण में इसका संचालन जिले के टोंटो और गुदड़ी में किया जाएगा, जिसके बाद इसे अन्य प्रखंडों में भी लागू किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










