Chaibasa News: केयू: इतिहास के विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में गड़बड़ी, प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News: केयू: इतिहास के विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में गड़बड़ी, प्रदर्शन

छात्रों का आरोप-100 से ज्यादा छात्रों को मिला कम मार्क्स, ओएसडी ने कहा- एक सप्ताह में होगा समाधान

विज्ञापन

चाईबासा.कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी डिपार्टमेंट के इतिहास विषय के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में गड़बड़ी किए जाने से आक्रोशित छात्रों व छात्र संघ नेता और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय का घेराव किया. साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया. सभी आंदोलनरत छात्र कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही प्रतिनिधिमंडल संग धरने पर बैठ गये थे व विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब समस्या के लिखित आश्वासन कर समाधान करने की जिद्द पर अड़ गये.

इस दाैरान छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास विषय में कुल 150 छात्रों में से एक सौ से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नल मार्क्स काफी कम दिया गया है व किन्हीं को तो जीरो मार्क्स भी दिया गया. विद्यार्थियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ओएसडी धर्मेंद्र रजक आंदोलनरत छात्रों से वार्ता शुरू की. उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि यह मामला कोल्हान विश्व विद्यालय के संज्ञान में आया है और विश्व विद्यालय प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर इसका समाधान कर दिया जाएगा. विदित हो कि इससे कुछ दिन पूर्व भी छात्र संघ के नेताओं ने इस मामले को लेकर विश्व विद्यालय का ध्यान आकृष्ट करवाया था, लेकिन उनके सुस्त रवैये से नाराज छात्रों ने खुलकर विश्व विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

विरोध प्रदर्शन में ये थे शामिल

विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो सह छात्र नेता मंजीत हांसदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनिश गोप, कांग्रेस जिला महासचिव रविंद्र बिरुवा, छात्र नेता मंगल खंडाईत, शांति तामसोय अमित, अजय, राज कुमार, किशोर, शुभम सुंडी व गुलशन सहित काफी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manjeet Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Manjeet Kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola