सारंडा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

IED Blast

IED Blast : सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया गया. इसकी चपेट में आने से एक सुरक्षा जवान घायल हो गया. घायल जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बेहतर इलाज के लिए उसे रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

IED Blast | मनोहरपुर/चाईबासा, राधेश सिंह राज : पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया गया. इसकी चपेट में आने से एक सुरक्षा जवान घायल हो गया. घायल जवान का नाम मनोज कुमार दमाई है. घायल जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बेहतर इलाज के लिए उसे रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है. घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नक्सलियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर हमला कर दिया. इस धमाके में एक जवान घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया. जवान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है. हालांकि विश्वस्त सूत्रों की माने तो दोनों ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें

चतरा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा झोल, मुस्लिम महिलाओं के नाम पर लिये जा रहे 2500 रुपए, जानिये पूरा मामला

रांची की ये 3 जगहें हैं छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट, फैमिली और दोस्तों के साथ करें विजिट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola