रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 मेमू ट्रेनें रद्द और पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का बदला मार्ग
सांकेतिक तस्वीर
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के पुनपुन और परसा बाजार स्टेशनों के बीच रेलवे ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके चलते 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और एक महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
चक्रधरपुर: ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत पुनपुन और परसा बाजार स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर बने रेलवे ब्रिज संख्या-21 में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया है. इसके चलते मंडल की 10 महत्वपूर्ण मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. वहीं, गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है.
आपके शहर में
रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर लिंक केबिन-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ होकर चलायी जा रही है. 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रविवार को पूरी तरह बंद रहा. इनमें 63242 गया-पटना मेमू, 63244 गया-पटना मेमू, 63245 पटना-गया मेमू, 63247 पटना-गया मेमू, 63248 गया-पटना मेमू, 63250 गया-पटना मेमू, 63251 पटना-गया मेमू, 63253 पटना-गया मेमू, 63256 गया-पटना मेमू, 63274 पटना-राजगीर मेमू शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए