बड़ाजामदा छेड़खानी-हमला मामले में भाजपा ने मांगी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी
अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठक करते बड़कुवर गागराई. | Prabhat Khabar Network
बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से छेड़खानी और हमले के मामले में भाजपा ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम : बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से कथित छेड़खानी और स्थानीय युवाओं पर धारदार हथियार से हमले के मामले में भाजपा ने पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. रविवार को भाजपा के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई बड़ाजामदा पहुंचे और आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में स्थानीय महिलाओं व पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.
आपके शहर में
आरोप है कि अमन लॉज में रहने वाले कुछ युवकों ने एक आदिवासी छात्रा के साथ छेड़खानी और अमानवीय व्यवहार किया. विरोध करने पर नाराज युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर कई स्थानीय युवाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों का इलाज टीएमएच नोवामुंडी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भाजपा ने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ पीड़ित छात्रा और घायलों को न्याय दिलाने की मांग की है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी.
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हजरा, अजीत सिंह, प्रफुल्ल महाकुड़, संजीव राय, राजा तिर्की, सारंडा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़, दुनिया कुम्हार, राय भूमिज, अशोक पान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए