बिना आंखों के नाप दी हिमालय की ऊंचाई, पश्चिमी सिंहभूम के शेखर और धीरज ने रचा इतिहास
शेखर गोप और धीरज कुम्हार
पश्चिमी सिंहभूम के दो दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों, शेखर गोप और धीरज कुम्हार ने हिमालय की ऊंचाइयों को फतह कर इतिहास रचा है. उनकी अदम्य साहस और प्रेरणादायक यात्रा यहाँ पढ़ें.
पश्चिमी सिंहभूम के दो दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों शेखर गोप (24) और धीरज कुम्हार (23) ने हिमालय की ऊंचाइयां नाप डाली. हिम्मत और जज्बे की मिसाल पेश करनेवाले दोनों ही टोडानहातू गांव के निवासी हैं. यह गांव पश्चिम सिंहभूम जिले में है और जिला मुख्यालय चाईबासा और चक्रधरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है. दृष्टिबाधित होने पर भी शेखर गोप (24) 20,472 फुट ऊंची झो जोंगो चोटी पर पहुंचे. वहीं धीरज कुम्हार (23) स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण 16,732 फुट की ऊंचाई तक ही जा सके. इससे पहले दोनों युवाओं ने 25 से 31 अगस्त के बीच लद्दाख की मारखा घाटी में अभियान में हिस्सा लिया.
आपके शहर में
टाटा स्टील फाउंडेशन के ‘सबल’ ने बदली जिंदगी
उनकी सफलता के पीछे टाटा स्टील फाउंडेशन प्रेरणा बनी. फाउंडेशन की पहल 'सबल' के तहत शुरुआत में ब्रेल सीखने और बिना किसी की मदद के आने-जाने का प्रशिक्षण दिया गया. दोनों फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. गोप झारखंड की दृष्टिबाधित फुटबॉल टीम के कप्तान हैं और धीरज दृष्टिबाधित फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों युवक जन्म से ही पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित हैं. उनके पास अपने शुरुआती जीवन में ऐसे संसाधन काफी कम थे, जो उन्हें आत्मनिर्भर बना सकें.
दलमा में मिली पर्वतारोहण की तैयारी
2022 में फाउंडेशन की दिव्यांग समावेशन पहल' सबल' से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी बदली. इसके तहत प्रशिक्षण और सहयोग के जरिये उन्होंने ब्रेल लिपि सीखी. रोजमर्रा के कामों को खुद करना सीखा और स्वतंत्र रूप से आना-जाना शुरू किया. दलमा पहाड़ियों में अभियान-पूर्व प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मानसिक मजबूती बढ़ायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए