Chaibasa News : दुकान में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

जोड़ा. माता-पिता गये थे लंच करने, अकेली थी पीड़िता
विज्ञापन
जैंतगढ़. जोड़ा (ओडिशा) थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक 27 साल का मोहम्मद लादेन है. वह बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाने के हरहंस गांव का रहने वाला है. पीड़िता की मां की शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर जोड़ा पुलिस ने घटना की जांच की.
गैराज में टायर फिटिंग का काम करता था आरोपी :
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद लादेन पिछले चार साल से जोड़ा के एक गैरेज में टायर फिटिंग मैकेनिक का काम कर रहा था. पीड़िता के परिवार की स्टेशनरी दुकान गैरेज की दूसरी तरफ है. मंगलवार की दोपहर करीब 03 बजे परिवार के लोग लंच के लिए अपने घर गये थे. पीड़िता स्टेशनरी दुकान में अकेली थी. इसका फायदा उठाकर आरोपी कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने दुकान में घुस गया. उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. उसने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो गंभीर नतीजे होंगे. पीड़िता ने अपने पिता और मां को बताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










