Chaibasa News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार फुटबॉलर की मौत
Updated at : 29 Nov 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा और जैंतगढ़ में अलग-अलग हादसे में एक की मौत व तीन लोग घाल हो गये.
विज्ञापन
Chaibasa News :
जैंतगढ़-मझगांव मुख्य मार्ग पर डोंगाबुरु नाला के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चमरू पिंगुवा (22,) अपनी ससुराल नेपांग से वापस अपने घर मझगांव की तरफ लौट रहा था. उसी क्रम में मझगांव की ओर से एक ट्रैक्टर तेजी से मुख्य सड़क पर आ रहा था. इसी दौरान बाइक को चपेट में ले लिया. घटना के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा. उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से काफी मात्रा में खून बह रहा था. युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. सूचना पाकर जगन्नाथपुर पुलिस पहुंची. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. युवक चमरू पिंगुवा क्षेत्र का जाना माना फुटबॉल खिलाड़ी था. उसकी मौत से खेल प्रेमी काफी दुखित हैं.चाईबासा : कार के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक टकरायी, तीन घायल
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा में सामने से जा रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे की बाइक टकरा गयी. घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. इसमें दो नाबालिग और एक बालिग हैं. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायलों में टोंटो थाना क्षेत्र के सुंडी सुरनियां गांव निवासी मिलकन सिंह हेस्सा (17), सत्य हेस्सा (15) और विजय हेस्सा (24) शामिल हैं. हादसे में मिलकन सिंह हेस्सा को गंभीर चोट आयी है. उसका चेहरे और मुंह में चोट आयी है. वहीं, विजय के हाथ और सत्य का शरीर में चोट आयी है. घटना गुरुवार शाम करीब 6.15 बजे की है. घायल विजय हेस्सा ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर चाईबासा बस स्टैंड आ रहे थे. पुराना चाईबासा के पास आगे जा रही कार के चालक ने अचानक रोक दिया. इससे बाइक पीछे से कार में टकरा गयी. तीनों सड़क पर गिर गये. बताया गया कि मिलकन सिंह हेस्सा बाहर मजदूरी जाने के लिए बस स्टैंड छोड़ने आ रहे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




