Chaibasa News : ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए टाटा से सीकेपी तक बनेगी लूप लाइन : डीआरएम
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Apr 2026 11:39 PM
154.97 मिलियन टन माल लदान के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल ने बनाया नया कीर्तिमान
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास और आय के सभी पैमानों पर सफलता के नये झंडे गाड़े हैं. मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष मंडल ने सर्वाधिक 154.97 मिलियन टन माल लदान कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिससे 13,098.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.
इन नई रेल लाइनों को मिली मंजूरी
डीआरएम ने मंडल के भविष्य की रूपरेखा साझा करते हुए कई बड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी. श्री हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में निर्वाध गति से ट्रेनों के सुरक्षित व ससमय परिचालन के लिये प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि आसनबनी से झारसुगुड़ा तक प्रस्तावित नई पांचवीं और छठी रेल लाइन का सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. टाटानगर-चक्रधरपुर-राउरकेला खंड पर चौथी रेल लाइन के निर्माण को आधिकारिक स्वीकृति मिल गयी है. चांडिल-गम्हरिया और जिरुली-डांगुवापोसी-राजखरसावां खंडों पर तीसरी व चौथी लाइन बनायी जायेगी. इन परियोजनाओं से माल लदान और यात्री ट्रेनों की क्षमता में भारी वृद्धि होगी. इसके अलावे यात्री ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए टाटानगर से चक्रधरपुर तक अतिरिक्त लूप लाइन बनायी जाएगी. इसकी स्वीकृति मिल चुकी है. जल्द ही लूप लाइन का काम शुरू हो जायेगा.चक्रधरपुर रेल मंडल का अगला लक्ष्य:
डीआरएम ने बताया कि अक्तूबर 2026 तक रेलवे स्कूल मैदान का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा, ””””सेकंड एंट्री”””” के तहत नया स्टेशन भवन भी मंडल की प्राथमिकता में शामिल है. इन कार्यों के पूरा होने से चक्रधरपुर रेल मंडल न केवल राजस्व बल्कि यात्री सुविधाओं में भी देश के अग्रणी मंडलों में शामिल रहेगा. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुजूर, जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद थे.टाटानगर व राउरकेला में डिजिटल लॉकर सेवा
दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार टाटानगर और राउरकेला स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सेवा शुरू की गई है. ट्रैक नवीनीकरण: 172.5 किमी रेलवे ट्रैक और स्लीपर का नवीनीकरण पूरा किया गया. साथ ही 24 स्थानों पर ट्रैक के गलत ढांचों में सुधार किया गया. सुरक्षित परिचालन के लिए 98 रूट किमी पर ऑटोमेटिक सेक्शन का कार्य किया गया. रेलवे ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 195 मृतक रेलकर्मियों के आश्रितों को नौकरी प्रदान की है.वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियां
– राजस्व माल लदान (मार्च माह) 15.82 मिलियन टन (सर्वाधिक रिकॉर्ड)– यात्री राजस्व 184.15 लाख यात्रियों से 533 करोड़ रुपये
– टिकट जांच 2.27 लाख मामलों में 16.57 करोड़ रुपये वसूली– स्क्रैप सेल 138.44 करोड़ रुपये की आय
– पार्किग, कैटरिंग व प्रचार-प्रसार में कुल 113 करोड़ रुपये– रेल मंडल में 24 जगहों पर रेलवे ट्रैक के ढांचों को बदला गया.
– 172.5 ट्रैक किमी रेलवे ट्रैक व स्लिपर का नवीनीकरण कार्य पूरा किया– झारसुगुड़ा, राउरकेला, सोंगरा, होवामुंडी, सालगाझरी पूर्व व पश्चिम में इलेक्ट्रोनिंग इंटर लॉकिंग का महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ.
– रेल मंडल ने खर्चों में 95.02 करोड़ रुपये की बचत कीमालगाड़ी का तिरपाल ओएचइ तार में फंसा, एक घंटा ट्रेनों का परिचालन ठप
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच गुरुवार रात करीब 8:00 बजे आयी आंधी के कारण एक मालगाड़ी के ऊपर लगा तिरपाल उड़कर ओएचइ तार में जा फंसा. इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेनों के पहिए थम गये. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी जब लोटापहाड़ और सोनुवा के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक आयी आंधी ने तिरपाल को उड़ा दिया. तिरपाल सीधे हाई-वोल्टेज ओएचई तार में जाकर उलझ गया. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने इस रूट की बिजली काट दी और परिचालन तत्काल रोक दिया. इस घटना का सीधा असर हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर पड़ा. मुंबई जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस को लोटापहाड़ स्टेशन पर ही रोक दिया गया. लगभग एक घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने और बिजली गुल होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान अन्य कई मालगाड़ियां भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाई-वोल्टेज तार से तिरपाल को हटाया गया. रात करीब 9:00 बजे के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










