Chaibasa News : दर्जनों पेड़ उखड़े, जलमीनार की सोलर प्लेटें उड़ीं

Published by : ANUJ KUMAR Updated At : 12 Apr 2025 11:56 PM

विज्ञापन

-गुवा. सारंडा वन क्षेत्र में आंधी ने मचाया कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कंशगढ़ टोला के 40 परिवारों के सामने पेयजल का संकट

विज्ञापन

गुवा. सारंडा वन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आंधी ने कई जगहों पर भारी तबाही मचायी है. आंधी के दौरान दर्जनों पेड़ उखड़कर गिर गये. इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भीषण आंधी का सबसे गंभीर प्रभाव छोटानागरा पंचायत के कंशगढ़ टोला में देखने को मिला. यहां सोलर जलमीनार की सोलर प्लेटें उड़कर जमीन पर आ गिरीं. इससे पूरा सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया. सोलर प्लेट के उड़ जाने और जलमीनार सिस्टम के क्षतिग्रस्त होने से कंशगढ़ टोला के लगभग 40 परिवारों के समक्ष इस भीषण गर्मी में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि टोला से निकटतम प्राकृतिक जल स्रोत सूख गये हैं. पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रह गयी है. ग्रामीण लगातार पंचायत के मुखिया से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व जिला प्रशासन से इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की है. तेज आंधी का असर संचार व्यवस्था पर भी दिखा. छोटानागरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में एयरटेल का नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया. जिससे ग्रामीणों को एक-दूसरे से संपर्क करने में परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola