Chaibasa News : मनोहरपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए होगा बड़ा आंदोलन, रेलवे को अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : मनोहरपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए होगा बड़ा आंदोलन, रेलवे को अल्टीमेटम

आंदोलन को विस्तार देने के लिए ‘नागरिक सुविधा समिति’ का गठन

विज्ञापन

मनोहरपुर. मनोहरपुर के नरसिंह आश्रम में गुरुवार को रेलवे की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण, स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव और ट्रेनों के समय पर परिचालन की मांग प्रमुखता से उठायी गयी. इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया.

सुशील बारला को संयोजक बनाया गया:

आंदोलन को विस्तार देने के लिए ‘नागरिक सुविधा समिति’ का गठन किया गया. इसमें सुशील बारला को संयोजक बनाया गया है. साथ ही एक संरक्षक मंडल और 11 सदस्यीय संयोजक दल भी चुना गया है. संयोजक दल में अश्विनी बाधेल, शशिभूषण महतो, सुशील बारला, राजेश हारलालका, आलोक गुप्ता, निशार अहमद, अशोक महतो, अनादि महतो, सुशांत नायक, सुशीला टोप्पो एवं सीमा मुंडरी को शामिल किया गया. वहीं संरक्षक मंडल में रंजीत यादव, जयप्रकाश महतो, गुरविंदर सिंह भाटिया, अरविंद गुप्ता, सलन डहंगा, दर्शन महतो, दिलीप अग्रवाल एवं दुखू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर अब संगठित और एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. बैठक में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

29 अप्रैल को डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा :

बैठक में तय किया गया कि 29 अप्रैल को जब चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक मनोहरपुर दौरे पर आयेंगे, तब समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा. इस दौरान उन्हें रेल मंत्री और महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ओवरब्रिज निर्माण और ट्रेनों के ठहराव जैसी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जायेगा. ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि अब हमलोग चुप नहीं बैठेंगे. मनोहरपुर में ओवरब्रिज, ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन होगा.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola