Chaibasa News : बच्चों को यीशु मसीह के वचनों पर चलने की जरूरत
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मना क्रूसवीर
विज्ञापन
चाईबासा.
रोमन कैथोलिक चर्च चाईबासा में रविवार को क्रूसवीर उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में 178 कैथौलिक बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार उनको ईश्वरीय ज्ञान दिया गया. साथ ही बच्चों को क्रूसवीर झंडा प्रदान कर शपथ दिलायी गयी. क्रूसवीर कार्यक्रम के संचालक फादर यूजिन एक्का ने बताया कि छोटे बच्चे जो प्रार्थना सीखने के प्रारंभिक चरण में हैं, उन्हें प्रार्थी समूह में रखा गया. बाइबल की बातों एवं वचनों की जानकारी रखने व समझदार बच्चों को शूरवीर समूह में रखा गया. फादर एक्का ने अपने संदेश में कहा कि कैथोलिक बच्चों को अपना धर्म मजबूत रखने के लिए यीश मसीह के वचनों पर चलने की आवश्यकता है. यीशु मसीह कहते हैं कि मनुष्य संसार की हर चीज कमा ले, लेकिन आत्मिक शक्ति खो दे तो कोई लाभ नहीं. फादर ने बच्चों को उपदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ख्रीस्त के वचनों पर चलने के लिए क्रूस के चार हथियार प्रार्थना, परम प्रसाद, बलिदान और प्रेरिताई को अपने जीवन में आत्मसात करना जरूरी है. इस मौके पर बच्चों को उनके माता-पिता ने फूल देकर आशीर्वाद दिया. लोगों ने बच्चों के सही संस्कार की प्राप्ति के लिए विशेष आराधना की. इस मौके पर चर्च में मिस्सा पूजा की गयी. क्रूसवीर उत्सव को भक्तिमय बनाने के लिए कोयर दल ने भक्ति गीत गया. इस मौके पर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा, ब्रदर अनिल, आशीष बिरुवा समेत सिस्टर एवं मसीह समुदाय लोग काफी संख्या में उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










