Chaibasa News : ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जराइकेला थाना के डोमलाई गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

जराइकेला थाना के डोमलाई गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

मनोहरपुर प्रखंड के तोरमुंडा गांव का रहने वाला था मृतक

प्रतिनिधि, मनोहरपुर

प्रखंड के जराइकेला थानांतर्गत डोमलाई गांव मोड़ के पास सड़क हादसे में तोरमुंडा निवासी परमेश्वर नायक (20) की मौत हो गयी, जबकि नरेश आमत (14) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी उसी गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि दीपावली मनाने के लिए दोनों बाइक से आसपास के गांवों में घूमने निकले थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे डोमलाई गांव मोड़ के पास ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया. इसमें परमेश्वर नायक की मौत हो गयी और नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिजन रात करीब 1:50 बजे दोनों घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां इलाज के 15 मिनट बाद परमेश्वर की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola