नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुविधाअों का जायजा
विज्ञापन
हुसैनाबाद.
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया है. अर्धसैनिक बल, झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर की टीम ने हुसैनाबाद, छतरपुर, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित काला पहाड़, महूदंड, लोहबन्धा, केमो प्रतापपुर, कुलही मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्ते व मतदान केंद्रों में सुविधाअों का भी अवलोकन किया. प्रशासन चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. इस अभियान में सीआरपीएफ डीआइजी, सीआरपीएफ 112 बटालियन के कमांडेंट, एसडीपीओ विश्रामपुर, एसडीपीओ हुसैनाबाद मुकेश महतो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद, थाना प्रभारी विश्रामपुर, पांडू, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










