युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 11:37 PM
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव टोला कुर्मीडीह की घटना
पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव टोला कुर्मीडीह के एक युवक ने गुरुवार की रात अपने ही गमछे को फंदा बना कर पेड़ से लटक कर जान दे दी. शुक्रवार की सुबह सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. युवक की शिनाख्त भोलानाथ रजवार के पुत्र भीम रजवार (23 वर्ष) के रूप में की गयी. पुलिस यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. परिजनों द्वारा बताया गया कि गुरुवार की रात एक रिश्तेदार के पुत्र का शादी समारोह था. इसी बीच किसी बात को लेकर भीम का किसी परिजन से विवाद हो गया. हल्ला सुनने पर घर के लोगों ने समझाया और शांत रहने को कहा. कुछ देर के बाद भीम अचानक लापता हो गया. रात 11 बजे के आसपास खोजबीन की गयी, पर कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को पेड़ पर उसके शव को झूलते हुए देखा गया.
नाबालिग पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज
बोकारो. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरीडीह गांव निवासी हीरा मोती देवी ने शुक्रवार को अपने नाबालिग पुत्र किशन कुमार मुर्मू के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले में डामरूघुटु कोटशिला पुरुलिया निवासी तारामुनी देवी को आरोपी बनाया है. दर्ज मामले में कहा है कि किशन 28 अप्रैल से गायब है, जबकी 27 अप्रैल को मोबाइल से बातचीत हुई थी. तारामुनी किस्कू ने ही मेरे पुत्र का अपहरण किया है. छिपा कर रखा है. जिसके द्वारा किसी तरह का अप्रिय घटना घटित ना कर दे. इससे पूर्व भी आठ अप्रैल को आरोपी द्वारा मेरे पुत्र को भगा कर ले गया था, जिसके बाद 24 अप्रैल को कोटशिला पुलिस ने छापेमारी कर पुत्र को बरामद कर सौंपा था. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










