Bokaro News : महासम्मेलन की सफलता पर की गयी पूजा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महासम्मेलन की सफलता पर की गयी पूजा

Bokaro News : लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ स्थित दोरबार चट्टानी के पुनाय थान में नेहोर विनती का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

महुआटांड़. लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ स्थित दोरबार चट्टानी के पुनाय थान में मंगलवार को समिति ने नेहोर विनती का आयोजन किया. पाहन मेघराज मुर्मू व सुखदेव हेंब्रम ने आराध्य मरांग बुरु, लुगु बुरु, लुगु आयो, कुड़ीकीन बुरु, बीरा गोसाईं, कपसा बाबा व घांटाबाड़ी गो बाबा का आह्वान करते हुए नेहोर विनती करायी. इसमें आराध्यों से 25वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी और आयोजन की सफलता पर बोंगा बुरु की गयी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर समिति अध्यक्ष बबूली सोरेन, उप सचिव मिथिलेश किस्कू, कोलेश्वर मुर्मू, राजेश किस्कू, सोमेश हेंब्रम, बुधन सोरेन, बुधन हांसदा, आशा मुर्मू, तालो मरांडी, जोलोमुनि मरांडी, बिरासो देवी, किरण देवी, चांदमुनी देवी, उर्मिला देवी, नीलू देवी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola