Bokaro News : काम चालू करने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : काम चालू करने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Bokaro News : सीटीपीएस के ऐश पौंड में एक माह से बंद काम चालू करने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. सीटीपीएस के ऐश पौंड में एक माह से बंद काम चालू करने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने रविवार को ऐश पौंड कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया. 19 अगस्त से चक्का जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी. ऐश पौंड मजदूर संघ के अमित कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा एसोसिएशन के आंदोलन के कारण 15 जुलाई से यहां काम करने वाले सभी 42 मजदूर बैठे हुए हैं. मजदूरों ने बताया कि एसोसिएशन ने आंदोलन में उन्हें आगे रख कर मदद का भरोसा दिया था, मगर अब वे पीछे हट गये हैं. पुलिस प्रशासन को भी पत्र देकर ऐश पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिंग का काम चालू करने की मांग की गयी है. इधर, मजदूर शंभू टुडू की बीमार पत्नी के इलाज के लिए मजदूरों ने चंदा कर चार हजार रुपये दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola