Bokaro: हल्की बारिश ने फिर खोली BSL की पोल, सड़क पर जमा हुआ घुटने भर पानी

Updated:
विज्ञापन

पानी भरे सड़क को पार करता बाइक सवार

Bokaro: बोकारो में हल्की बारिश के बाद ही बीएसएल क्षेत्र की सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई और स्थानीय लोगों ने ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठाए. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

बोकारो से धर्मनाथ कुमार
Bokaro: सोमवार को हुई बारिश ने एक बार फिर बीएसएल क्षेत्र की पुरानी समस्या को उजागर कर दिया. बीएसएल के टाउनशीप एरीय के सेक्टर-12 मोड़ में बारिश का पानी भर गया तो दूसरी ओर बीएसएल के सीईजेड गेट के निकट रेलवे पुल के नीचे बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुल के नीचे सड़क पर जलजमाव होने से कार, ट्रक, बाइक और अन्य वाहन काफी धीमी गति से गुजरते दिखे. कई दोपहिया वाहन चालक पानी में संतुलन बनाकर निकलने को मजबूर थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये समस्या नई नहीं

स्थानीय इंद्रजीत कुमार, राजेश कुमार, रौनक कुमार, श्रवण झा सहित अन्य लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी है. हर मानसून में हल्की बारिश के बाद भी पुल के नीचे पानी जमा हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. कई बार छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है.

बारिश में ऐसे ही सड़क पर भर जाता है पानी

बीएसएल प्रबंधन पर लोगों ने लगाया आरोप

लोगों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष यही स्थिति बनती है. बावजूद इसके अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. स्थानीय नागरिकों ने बीएसएल प्रबंधन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मानसून के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए पुल के नीचे जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर बारिश के बाद लोगों को इस समस्या से दो-चार न होना पड़े.

ये भी पढ़ें…

मंईयां सम्मान योजना के लाभुक इस नंबर से रहें सतर्क, साइबर हैकर्स की है नजर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बोकारो स्टील सिटी के UPHC की दुर्दशा: 4 महीने से इंटरनेट ठप, टेटनस वैक्सीन तक नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola