Bokaro: बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने 5 साधुओं को पीटा, पुलिस ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने बचाई साधुओं की जान

Bokaro: चास थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बच्चा चोर से संदेह में यूपी से आए पांच साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने आकर साधुओं को बचाया और ग्रामीणों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी.

विज्ञापन

Bokaro: बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के संबल जिले से आए पांच साधुओं के साथ जमकर मारपीट की. यूपी नंबर के वाहन पर घूमते हुए भिक्षा मांग रहे साधुओं पर शक होने से उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास थाने को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गयी. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की, जिसमें बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

आम लोगों से पुलिस की अपील

बाद में जानकारी मिली की ये सभी साधु भिक्षाटन के लिए क्षेत्र में आये थे. डीएसपी ने बताया कि आवेदन मिलने पर भीड़ के खिलाफ कार्रवाई होगी. पूछताछ के बाद साधुओं को छोड़ दिया गया. जिले के एसपी हरविंदर सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार न बनें. संदिग्ध दिखे, तो थाने या 112 पर सूचना दें. कानून हाथ में न लें. सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन अफवाह न फैलायें. उन्होंने किसी भी हाल में कानून नहीं तोड़ने को कहा है.

ये भी पढ़ें…

साल में सिर्फ एक बार होने वाली अलौकिक परंपरा के साक्षी बने हजारों भक्त, मंत्रोच्चार से गूंजा देवघर का बाबाधाम

यमराज बनकर आए गजराज: हजारीबाग में कई को उतारा मौत के घाट, एक ही आंगन से उठीं 4 अर्थियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola