Bokaro news : वेदांता ने डीमर्जर के लिए तिथि निर्धारित की

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : वेदांता ने डीमर्जर के लिए तिथि निर्धारित की

Bokaro news : वेदांता लिमिटेड ने पूर्व घोषित कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदमों को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

वेदांता लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदमों को मंजूरी दे दी है. यह कंपनी के मौजूदा रणनीतिक पुनर्गठन में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. बोर्ड ने डीमर्जर के लिए 01 मई 2026 को प्रभावी तिथि और रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है, ताकि उन शेयरधारकों का निर्धारण किया जा सके, जो डीमर्जर के परिणामस्वरूप बनने वाली संस्थाओं में शेयर प्राप्त करने के पात्र हैं.

डीमर्जर वेदांता की कॉर्पोरेट संरचना को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेष सेक्टर पर केन्द्रित स्वतंत्र बिजनेस बनेंगे. डीमर्जर विश्वस्तरीय निवेशकों (जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड, रीटेल निवेशकों व सामरिक निवेशकों) को वेदांता की विश्वस्तरीय सम्पत्तियों से भारत के विकास की कहानी से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा. इससे अलग-अलग यूनिट्स को अपनी योजनाओं को ज्यादा आजादी से आगे बढ़ाने और उपभोक्ताओं, निवेश चक्रों और अंतिम बाजारों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए मंच मिलेगा.

वेदांता लिमिटेड के योग्य शेयरधारकों को परिणामी कंपनियों में शेयर मिलेंगे

वेदांता लिमिटेड के योग्य शेयरधारकों को परिणामी कंपनियों में शेयर मिलेंगे. वेदांता एलुमिनियम मैटल लिमिटेड (वीएएमएल): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य). तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड होगा ) : वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु10 अंकित मूल्य). मालको एनर्जी लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड होगा) : वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य) व वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल) : वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य).

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola