BSL कर्मचारियों के लिए 75 हजार और ठेका श्रमिकों को 20 हजार बोनस की मांग, 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी व प्रबंधन के अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें बीएसएल कर्मचारियों के लिए 75 हजार और ठेका श्रमिकों के लिए 20 हजार बोनस की मांग की गई है.

विज्ञापन

बोकारो. मजदूरों के हक, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को प्रबंधन के समक्ष 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा. यूनियन के महामंत्री दीनानाथ पांडे के नेतृत्व में हुई बैठक में मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रबंधन के साथ चर्चा हुई. इस दौरान वार्षिक बोनस, प्लांट परिसर में सुरक्षा, नगर सेवा, अस्पताल समेत शहर से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

विज्ञापन
BSL (फाइल फोटो)
BSL (फाइल फोटो)

कर्मचारियों के लिए 75 हजार, ठेका श्रमिकों को 20 हजार बोनस की मांग

बैठक में वार्षिक बोनस को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. यूनियन ने बीएसएल कर्मचारियों के लिए 75 हजार रुपये और ठेका श्रमिकों के लिए 20 हजार रुपये बोनस देने की मांग रखी.

ये भी पढ़ें: चास-बोकारो में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, दुर्घटना के साथ हमले का भी डर

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बीएसएल के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने उत्पादन तथा संयंत्र के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. ऐसे में उन्हें सम्मानजनक बोनस मिलना चाहिए. यूनियन ने प्रबंधन से मजदूरों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की.

प्लांट से लेकर शहर तक की समस्याएं उठायीं

16 सूत्री मांग पत्र के माध्यम से प्लांट में काम करने वाले मजदूरों की दैनिक समस्याओं को भी प्रबंधन के समक्ष रखा गया. प्लांट परिसर में सुरक्षा, कार्यस्थल की सुविधाओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई.

इसके अलावा नगर सेवा, अस्पताल और बोकारो शहर में मजदूरों व उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया. यूनियन ने कहा कि समस्याओं का समय पर समाधान होने से कार्यस्थल का माहौल बेहतर होगा और उत्पादन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण, शेखर कुमार, महाप्रबंधक विक्रम बढ़िया, वरीय प्रबंधक उज्ज्वल कुमार द्विवेदी और विनोद सिन्हा मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: नावाडीह के कुमार मोतिक को खोरठा में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल, 24 सितंबर को मिलेगा सम्मान

यूनियन की ओर से वर्किंग प्रेसिडेंट रघुनाथ महतो, संयुक्त महामंत्री मेराजुद्दीन अंसारी, नईम अख्तर, संतोष कुमार सिंह, सचिव संटू ओझा, रमेश महतो, जीएन दास और इमरान खान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola