चास-बोकारो में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, दुर्घटना के साथ हमले का भी डर

Updated:
विज्ञापन

एन एच 32 कांड्रा के समीप कुत्तों का झुंड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो और चास में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं. सड़कों पर कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों में भारी भय का माहौल है.

विज्ञापन

बोकारो. चास और बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. सड़कों पर घूमते कुत्तों के झुंड से राहगीरों, साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों में डर बना हुआ है.

विज्ञापन

सड़क पर अचानक कुत्तों के दौड़ने या आपस में झगड़ने से वाहन चालकों को नियंत्रण बनाए रखने में परेशानी होती है. कई बार कुत्तों का झुंड अचानक सड़क के बीच पहुंच जाता है, जिससे हादसे की स्थिति बन जाती है.

अचानक सामने आ जाते हैं कुत्ते

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज गति से चल रहे दोपहिया वाहनों के सामने अचानक कुत्ते आ जाने से चालक असंतुलित हो सकते हैं. खासकर व्यस्त सड़कों और रिहायशी इलाकों में कुत्तों के झुंड के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है. इससे पीछे से आ रहे वाहनों के साथ भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें: चास में अमृत पार्क फेज-1 और 2 सील, बकाया राशि नहीं चुकाने पर नगर निगम की कार्रवाई

लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कई स्थानों पर सड़क किनारे कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं. इनके अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को काफी सतर्क रहना पड़ता है.

बच्चों और पैदल चलने वालों में भी डर

स्थानीय लोगों ने बताया कि अकेले पैदल चलने वाले लोगों और छोटे बच्चों को देखकर कई बार आवारा कुत्ते उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं. इससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के कारण समस्या अब केवल सड़क सुरक्षा तक सीमित नहीं रही है.

समस्या के समाधान की मांग

लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. उनका कहना है कि कुत्तों के झुंड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और लोगों के डर को देखते हुए जल्द प्रभावी व्यवस्था की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola