गोमिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भाई-बहन को रौंदा, एक गंभीर; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना स्थल पर मौजूद भीड़
गोमिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान करमटिया बस्ती निवासी विशाल रविदास और रोशनी कुमारी के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि दोनों ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया. रोशनी का इलाज चल रहा है, जबकि विशाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया.
ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर पकड़ा
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा. ग्रामीणों ने पीछा कर स्वांग गेस्ट हाउस के पास ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर फैसला 14 सितंबर को, कोर्ट में दोनों पक्षों ने रखी दलील
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम की
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोमिया-कथारा मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं. उन्होंने वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम की मांग की.
थाना प्रभारी प्रफुल महतो ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवा दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए