बीजीएच समेत एमएंडएचएस की स्वास्थ्य सेवाओं का ऑडिट पूरा, ISO प्रमाणन अगले तीन साल के लिए होगा नवीनीकृत

Updated:
विज्ञापन

ऑडिट में मौजूद अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो जनरल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के लिए ISO 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण मिला है. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एमएंडएचएस) विभाग का आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली री-सर्टिफिकेशन ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हो गया. बाह्य लेखापरीक्षक संस्था मेसर्स टीयूवी के ऑडिटर्स ने तीन दिनों तक विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं, नैदानिक प्रक्रियाओं, अस्पताल प्रबंधन और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

ऑडिट के बाद बाह्य लेखापरीक्षक दल ने एमएंडएचएस विभाग के आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन को अगले तीन वर्षों के लिए नवीनीकृत करने की संस्तुति दी.

7 सितंबर को बीजीएच में हुई ऑडिट की शुरुआत

ऑडिट की औपचारिक शुरुआत 7 सितंबर को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में आयोजित उद्घाटन बैठक से हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने की. महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और तीन दिवसीय ऑडिट की रूपरेखा व प्रक्रिया की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: चास नगर निगम: पक्के मकानों के बीच कच्ची डगर, बारिश में एंबुलेंस व ऑटो का प्रवेश तक मुश्किल

टीयूवी के लीड ऑडिटर ने ऑडिट की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी साझा की. बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञों, एमएंडएचएस विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता व्यवस्था की हुई समीक्षा

तीन दिनों तक चले ऑडिट के दौरान विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुपालन का मूल्यांकन किया गया. अस्पताल प्रबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं और मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गयी.

9 सितंबर को आयोजित समापन बैठक में बाह्य लेखापरीक्षक दल ने ऑडिट के निष्कर्ष साझा किये. इसके साथ ही विभाग में सुधार की संभावनाओं से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी.

निरंतर सुधार पर दिया जोर

अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने ऑडिट दल को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के ऑडिट संगठन की प्रणालियों और प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार का अवसर देते हैं. उन्होंने ऑडिट के दौरान सामने आये सुधार के बिंदुओं पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उनके क्रियान्वयन का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: BSL ने रचा नया कीर्तिमान: 2025-26 में उत्पादन के टूटे रिकॉर्ड, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एबिटडा व मुनाफे में भारी उछाल

ऑडिट को सफल बनाने में एमएंडएचएस विभाग की टीम के साथ बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. बिजनेस एक्सीलेंस विभाग ने ऑडिट के आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली.

आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन का अगले तीन वर्षों के लिए नवीनीकरण बोकारो इस्पात संयंत्र की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, मरीज केंद्रित देखभाल और सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में प्रयास को दर्शाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola