लैंगिक समानता व महिला अधिकारों की समझ बढ़ाना जरूरी : जुबिन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 1:26 AM

विज्ञापन

कसमार में दो दिवसीय नेतृत्व निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कसमार.

कसमार प्रखंड टांगटोना स्थित पंचायत सचिवालय में श्रमजीवी महिला समिति, जमशेदपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘शक्ति : नेतृत्व निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला’ रविवार को शुरू हुई. कार्यशाला में टांगटोना समेत आसपास के गांवों की दर्जनों एकल एवं श्रमिक महिलाएं शामिल हुईं. मौके पर श्रमजीवी महिला समिति जमशेदपुर के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर जुबिन एक्का ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों की समझ बढ़ाना, महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देना, सामूहिक आयोजन और वकालत कौशल को बढ़ावा देना, नेतृत्व क्षमता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग और सहयोगी संबंधों को मजबूत करना, सामाजिक समावेश और नागरिक जुड़ाव को सुविधाजनक बनाना तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार को स्थापित कराना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि शक्ति कार्यशाला श्रमजीवी महिला समिति की लैंगिक और पारिस्थितिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है. महिलाओं को उनके अधिकारों की वकालत करने और अपने समुदायों में नेतृत्व करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करके संगठन एक समतापूर्ण और समावेशी समाज का निर्माण करने को प्रयासरत है. एकल महिला संगठन की नेतृत्वकर्ता सरस्वती सिंह ने कहा कि एकजुटता, जागरूकता और संघर्ष से ही अपने अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है.. मौके पर सुनीता देवी, सुमा देवी, होलिका देवी, भुलिया देवी, संगीता देवी, सुगा देवी, संयोती देवी, कुंती देवी, नीरू देवी, सरू देवी आदि ने भी अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola