Bokaro News : बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Bokaro News : पिंड्राजोरा क्षेत्र में एक बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल मोड़ के पास एनएच-32 पर रविवार को एक बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव निवासी चिकु कुमार (18 वर्ष) और जरीडीह थाना क्षेत्र के आराजु गांव निवासी सकलदेव कुमार (19 वर्ष) घायल हो गये. दोनों रिश्ते में भाई हैं और सियारदाह गांव मामा के घर आये थे. मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 09 बीबी 3181) से चास की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही शंकर पार्वती बस (डब्ल्यूबी 55 ए 4176) और बाइक की टक्कर हो गयी. पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उन्हें चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

ग्रामीणों ने किया रोड जाम

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और बेहतर इलाज की मांग को लेकर मुख्य सड़क को तीन बजे से जाम कर दिया. बस पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिये. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण सीओ या एसडीओ को बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे. बाद में बोकारो विधायक श्वेता सिंह दोनों घायलों से अस्पताल में मिली़ इसके बाद घायलों के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपया तथा इलाज का सारा खर्चा बस मालिक द्वारा देने की बात कही गयी़ इसके बाद बाद रात आठ बजे रोड जाम हटा़

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola