टीवीएनएल के लेखा निदेशक पर आपरधिक मामला दर्ज हो : इफ्तेखार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टीवीएनएल के लेखा निदेशक पर आपरधिक मामला दर्ज हो : इफ्तेखार
विज्ञापन
ललपनिया
. ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर टीवीएनएल के लेखा निदेशक सौरभ झा पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है. कहा कि ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों के बजाय बहुत कम ब्याज देने वाले निजी बैंक में टीवीएनएल के 100 करोड़ रुपये का एफडी करने के मामले में लेखा निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की गति धीमी चल रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें बचाने का जुगाड़ हो रहा है. प्रधान ऊर्जा सचिव से मांग है कि उक्त मामले में लेखा निदेशक पर अविलंब आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये और उनके काम करने से तुरंत रोक लगायी जाये. अगर मामले पर कार्रवाई नहीं की गयी तो यूनियन मूकदर्शक नहीं रहेगी. जनता के बीच बातों को रख कर कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाया जायेगा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन