ePaper

Bokaro News : ढोरी में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

Updated at : 01 Nov 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : ढोरी में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया के ऑफिसर्स क्लब में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया के ऑफिसर्स क्लब में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उद्घाटन जीएम रंजय सिन्हा, कोडरमा रिजन के डीएमएस एनपी देवरी, डीडीएमएस (माइनिंग) तेजावत नरेश, डीडीएमएस (माइनिंग) आरएस राव पाटील, हेड क्वार्टर सीसीएल के जीएम माइनिंग पीके भल्ला, डीडीएमएस (मैकेनिकल) राजेश चौधरी, डीडीएमएस (मैकेनिकल) वीरेंदर प्रताप, सीसीएल आइएसओ बीपी सिंह, आइएसओ रोहित कुमार चौधरी और श्रमिक नेताओं ने किया.

क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन और परिपालन की समीक्षा की गयी. प्रोजेक्टर के माध्यम से मशीनों की स्थिति, माइंस के हॉल रोड, उत्पादन ग्राफ आदि को दिखाया गया. डीएमएस ने ढोरी क्षेत्र को खनन सुरक्षा के मापदंडों पर एक मॉडल परियोजना के रूप में विकसित करने का आह्वान किया. एरिया जीएम ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही कोयला उत्पादन किया जा रहा है. खान सुरक्षा को लेकर प्रबंधन प्रतिबद्ध है.

सदस्यों ने की कई शिकायतें

क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कहा कि एरिया के परियोजनाओं में सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जाता है. इसके कारण दुर्घटनाएं घटती हैं. चालक, फोरमैन, माइनिंग सरदार और ओवरमैन की कमी है. खान में सुरक्षा के लिए कामगारों को प्रशिक्षण दिया जाये. बैठक का संचालन ड्यूटी मैनेजर ज्ञानदीप कुमार ने किया. मौके पर जीएम ऑपरेशन मनोज कुमार पाठक, पीओ ढोरी खास रंजीत कुमार, एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, एसओ इएंडएम गौतम मोहंती, एसओ सिविल मनोज कुमार शाह, सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह, एसओ पीएंडपी आशीष अंचल, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार, एसओ एक्स यूके पासवान, एटीओ अनुज सिन्हा, सीएमओ डॉ संजय सिन्हा, मैनेजर राजीव सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुमन कुमार, सेफ्टी सदस्यों में एचएमएस के राजेश कुमार सिंह, यूसीडब्ल्यूयू के जवाहरलाल यादव, सीएमयू के आर उनेश, एजेकेएसएस के नरेश महतो, झाकोश्रयू के हरखलाल महतो, सीटू के कुंज बिहारी प्रसाद, इनमोसा के पवन कुमार सिंह, झाकोकायू के बैजनाथ महतो, जमसं के धीरज पांडेय, जेसीएमयू के जयनाथ मेहता, एचएमकेपी के कैलाश ठाकुर, आरकेएमयू के महारुद्र सिंह, बीएमएस के हीरालाल रविदास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola