Bokaro News : युवाओं ने उठायी ग्राउंड के जीर्णोद्धार की जिम्मेवारी
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 12 Nov 2025 9:45 PM
Bokaro News : फुसरो के सुभाषनगर फील्डक्वारी के फुटबॉल ग्राउंड के जीर्णोद्धार का बीड़ा युवाओं ने उठाया है.
फुसरो, सीसीएल बीएंडके एरिया की सबसे पुरानी मजदूर कॉलोनी सुभाषनगर फील्डक्वारी के फुटबॉल ग्राउंड के जीर्णोद्धार का बीड़ा बुधवार को स्थानीय युवाओं ने उठाया है. युवाओं ने कहा कि खिलाड़ियों ने कई बार स्थानीय नेताओं एवं सीसीएल प्रबंधन से ग्राउंड का जीर्णोद्धार कराने की मांग की. लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. बुधवार को युवा कुदाल, सब्बल और बेलचा लेकर ग्राउंड की मरम्मत में लग गये. इसमें रोहित कुमार हरि, महेंद्र कुमार, सन्नी कुमार, भास्कर कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल हैं.
यहां फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 से
इस ग्राउंड में 15 से 20 नवंबर तक कर्मा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार मुंडा ने बताया कि ग्राउंड की खराब स्थिति के कारण एक दशक से यहां किसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










