Bokaro news : बोकारो में आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट 26 को

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : बोकारो में आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट 26 को

Bokaro news : बीएसएल की ओर से 26 अप्रैल को आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

बीएसएल की ओर से 26 अप्रैल को “आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट” का आयोजन किया जायेगा. यह विशेष आयोजन सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होगा. इसमें कला, शिल्प, विज्ञान व रचनात्मक अभिव्यक्तियों का संगम देखने को मिलेगा. बीएसएल की ओर से हैप्पी स्ट्रीट, फूड स्ट्रीट के बाद पहली बार आयोजित किये जा रहे आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट में स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और विद्यार्थियों को अपनी कला, कौशल और नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. आयोजन में हस्तशिल्प व

हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक व आधुनिक चित्रकला, स्केचिंग व पोर्ट्रेट कला, वॉल आर्ट व सजावटी कलाकृतियों सहित विभिन्न कलात्मक विधाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगायी जायेगी. साथ ही, विज्ञान से जुड़े रचनात्मक व अभिनव प्रदर्शनों के माध्यम से युवा प्रतिभा अपनी वैज्ञानिक सोच और कौशल प्रस्तुत करेंगे.

हस्तनिर्मित उत्पाद व कलाकृति खरीद सकेंगे लोग

बीएसएल के अधिकारियों का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य न केवल कला एवं विज्ञान के प्रति जन-रूचि को प्रोत्साहित करना है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना व उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है. यह आयोजन “प्रमोट, इनकरेज एवं कनेक्ट” की भावना को साकार करते हुए कलाकारों, कारीगरों और आम नागरिकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करेगा. शहरवासी यहां अपनी पसंद के

हस्तनिर्मित उत्पाद व कलाकृतियों की खरीदारी भी कर सकेंगे. फूड स्टॉल्स में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola