Bokaro News : चंद्रपुरा व दुगदा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चंद्रपुरा व दुगदा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Bokaro News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से दुगदा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से दुगदा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी और दुगदा मार्केट, सिदो कान्हु चौक, डीवीसी आवासीय कॉलोनी होते हुए चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची. नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा और कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने कहा कि लोगों को राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गयी. मौके पर भाजपा प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पांडेय, पूनम कुमारी पांडेय, देववंती शर्मा, अंजू देवी, दिलीप महतो, अरुण सिंह, पप्पू मंडल, ललित लहरें, शंभू भदानी, लालबाबू चौहान, नरेश सिंह, लखींद्र नाग, भरत झा, जितेन्द्र गोप, मनोजीत माजी आदि थे.

बेरमो पश्चिमी पंचायत में भी कार्यक्रम

गांधीनगर. बेरमो पश्चिमी पंचायत में इसकी शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर की गयी. पंचायत संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं. 14 अगस्त को प्रखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. मौके पर जिप सदस्य टीनू सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन, अभिमन्यु सिन्हा, राज कुमार, मयूर, राजेश सिंह, मन्नू सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola