तीरंदाजी के मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, मुकाबला रहा रोमांचक

Updated:
विज्ञापन

अमर कुमार बाउरी के साथ विजेता प्रतिभागी व अन्य खिलाड़ी

बोकारो में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंकिता भकत ने दीपिका कुमारी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जानिए प्रतियोगिता की पूरी अपडेट।

विज्ञापन

बोकारो के सेक्टर-4 में मौजूद कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रही द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को सीनियर वर्ग में देश के दिग्गज तीरंदाजों के बीच रोमांचक मुकाबले हुआ. रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार निशाना साधते हुए अगले दौर में जगह बनाई. महिला रिकर्व वर्ग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की अंकिता भकत ने अनुभवी और ओलंपियन दीपिका कुमारी को 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. वहीं महाराष्ट्र की गाथा आनंद राव खड़के ने 6-4 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया. पुरुष रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा ने 6-4 से जीत हासिल की. यशदीप भोगे ने 4-6 और अर्जुन खारा ने 6-2 के स्कोर के साथ मुकाबले में दम दिखाया.

Image

सम्मानित महिला विजेता प्रतिभागी अंकिता भकत, दीपिका कुमारी व गाथा आनंद राव

कंपाउंड पुरुष वर्ग में मुकाबले बेहद करीबी रहे. अमन सैनी ने 149-148 से जीत दर्ज की, जबकि साहिल राजेश जाधव ने 148-149 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया. अभिषेक वर्मा ने 148-145 से जीत हासिल की. कंपाउंड महिला वर्ग में जसवीर कौर और पृथिका प्रदीप के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा. दोनों ने 147-147 अंक बनाए.

शूट-ऑफ में भी दोनों का स्कोर 9-9 रहा. वहीं परी ललित बट्टासे ने 149-147 से शानदार जीत दर्ज की. वहीं, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर बाउरी, बोकारो जिला संघ के अध्यक्ष डॉ लंबोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह आदि ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया.

पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बोकारो में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है. इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को देश के शीर्ष तीरंदाजों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में तीरंदाजी की प्रतिभाओं की कमी नहीं है.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola