सेक्टर 12 में जर्जर सड़क बनी परेशानी, जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा
गड्ढों के बीच से गुजरती कार
बोकारो सेक्टर 12 में सड़क के गड्ढों और जलजमाव से लोग परेशान हैं। स्कूल के सामने की बदहाल सड़क से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है।
सेक्टर 12 स्थित पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल के सामने सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं और बारिश के बाद इसमें पानी भर गया है. जलजमाव के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
गुरुवार को सड़क पर कई वाहन गड्ढों और पानी के बीच से गुजरते नजर आए. दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सड़क पर कीचड़ और पानी के कारण फिसलने का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन अब बारिश के कारण समस्या और गंभीर हो गई है.
स्कूल के सामने होने के कारण इस सड़क पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, ऑटो चालकों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है. सड़क पर जलजमाव के कारण वाहनों को काफी धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है. पानी जमा रहने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और कभी भी दुर्घटना हो सकती है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि स्कूल के सामने की सड़क होने के कारण यहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है. समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में दुर्घटना का खतरा और बढ़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए