बोकारो : जरीडीह में खांजो नदी में मामा के साथ नहाने गए दो भांजे डूबे, तीनों की हो गई मौत

परिजनों ने नदी के किनारे देखा कि कार खड़ी है. तीनों के कपड़े, जूते और मोबाईल फोन कार के अंदर रखे हुए हैं. उसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों को पता चला, तो लोग वहां पहुंचे. पुलिस भी पहुंची. देर रात तक लोगों ने तीनों की खोजबीन की.
बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना बस्ती स्थित खांजो नदी में नहाने गये मामा व दोनों भांजे का शव रविवार को मिला.जहां रविवार सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों व खेतको के गोताखोर टीम ने तीनों के शव को नदी के तेज धार से खोज निकाला.जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शंकर कामती,जरीडीह थाना प्रभारी ललन रविदास व सीओ नरेश रजक के निर्देश पर जैना बस्ती निवासी सोना राम सोरेन व संजय सोरेन नदी में उतर कर खोजबीन शुरू की.
आज सबसे पहले मिला मामा निलेश राय का शव
इसके बाद उन दोनों को आधे घंटे के बाद मामा निलेश राय का शव नदी में मिला. उसके बाद बड़े भांजे आकाश राय का शव भी इसी जगह मिला.वहीं छोटे भांजे मनीष राय का शव नहीं मिल रहा था.उसे भी गोताखोरों की टीम ने एक घंटे के बाद उसी जगह से खोज निकाला.गोताखोर ने बाताया कि जिस जगह से तीनों का शव मिला है, उस जहां कुआं जैसा काफी बड़ा गड्ढा है.
नदी में मिले कुआं जैसे गड्ढे, झाड़ियों में फंसा शव
इसी गड्ढे में डूबने से तीनों लोगों की मौत हो गई. शव झाड़ियों में फंस गया था. इसलिए बाहर नहीं निकल रहा था. मालूम हो कि बीते शनिवार को जैनामोड़ स्थित शिक्षक कॉलोनी निवासी मनोज राय के दोनों पुत्र आकाश राय व मनीष राय इन दोनों का मामा निलेश राय के साथ बलेनो कार (जेएच 09एपी/1224) में सवार होकर घर से खांजो नदी नहाने निकाला था.
मां ने फोन किया, तो बेटे ने कहा- खांजो नदी में नहा रहे हैं
इसके बाद आकाश व मनीष राय की मां सिंपी देवी ने दोपहर तीन बजे अपने पुत्र से फोन पर बात की. बेटे ने कहा कि वह खांजो नदी में नहा रहा है. फिर कुछ देर बाद जब दोबारा फोन किया, तो उसने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई. शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने के लिए खांजो नदी पहुंचे.
नदी किनारे खड़ी कार में रखे थे कपड़े, जूते, मोबाईल
परिजनों ने नदी के किनारे देखा कि कार खड़ी है. तीनों के कपड़े, जूते और मोबाईल फोन कार के अंदर रखे हुए हैं. उसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों को पता चला, तो लोग वहां पहुंचे. पुलिस भी पहुंची. देर रात तक लोगों ने तीनों की खोजबीन की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने बताया कि निलेश राय इसी कार से शनिवार को अपने घर धनबाद वासेपुर पांडरपाल से जैनामोड़ अपने दीदी के घर पहुंचा था.
निलेश राय के निधन पर सरकारी कर्मचारियों ने जताया शोक
निलेश राय बोकारो डीपीएलआर के सेवानिवृत्त अमीन एवं संतोष राय का छोटा पुत्र था. घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सभी लोग नदी पहुंचे थे.यहां सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. उधर, इस घटना से डीपीएलआर जितेंद्र सिंह, सोहेल आलम, जीतू बाउरी, मनोज कुमार दुबे, जगन्नाथ राय, अरविंद कुमार पांडेय, अवधेश कुमार प्रजापति समेत सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
Also Read: VIDEO: बोकारो में सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत, नियोजन व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




