Bokaro News : बिजुलिया चौक में दिन भर लगता है जाम, व्यवसायी व आम लोग परेशान

Published by :JANAK SINGH CHOUDHARY
Published at :28 Apr 2026 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बिजुलिया चौक में दिन भर लगता है जाम, व्यवसायी व आम लोग परेशान

Bokaro News : चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर बिजुलिया चौक में प्रतिदिन सुबह से शाम तक जाम लगता है.

विज्ञापन

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर बिजुलिया चौक में प्रतिदिन सुबह से शाम तक लगने वाले जाम से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं. आसपास श्री महावीर जी प्लस 2 विद्यालय, एमजेएम इंटर कॉलेज सहित कई कोचिंग संस्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. जाम के कारण विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वतपुर में ओएनजीसी प्लांट, सियालजोरी में इलेक्ट्रोस्टील प्लांट और पर्वतपुर में कोल ब्लॉक शुरू होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया है. इससे जाम की समस्या और गंभीर हो गयी है. बिजुलिया मार्केट में करीब 500 से अधिक दुकानें हैं और आसपास के लगभग 50 गांवों से हजारों लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं.

नो-इंट्री का नहीं हो रहा पालन

जाम की समस्या को देखते हुए पूर्व में चास के तत्कालीन डीएसपी बी कुल्लू द्वारा बिजुलिया मार्केट व चौक में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी थी. बाद में ट्रैफिक पुलिस हटा दिये जाने से स्थिति फिर से बिगड़ गयी. चास अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नो-इंट्री लागू करने के निर्देश भी दिया गया, लेकिन इनका प्रभावी ढंग से पालन नहीं हो रहा है.

अतिक्रमण से बढ़ी समस्या

एमजेएम इंटर कॉलेज से बिनोद चौक तक मुख्य सड़क और फुटपाथ पर कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. सड़क किनारे दुकानें फैलाने और बोर्ड लगाने के कारण सड़क संकरी हो गयी है. इससे भी यातायात बाधित हो रही है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने और जाम से निजात दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola