न्यू दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन में सफर करने वालों में पांच बोकारो के

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2020 6:19 AM

विज्ञापन

रांची में मलेशियाई युवती के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर पूरे राज्य में हड़कंप है. बोकारो में भी इसे लेकर दिन भर चर्चा होती रही.

विज्ञापन

बोकारो : रांची में मलेशियाई युवती के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर पूरे राज्य में हड़कंप है. बोकारो में भी इसे लेकर दिन भर चर्चा होती रही. रांची डीसी के जारी अपील की न्यू दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस के 16 व 17 मार्च को कोच संख्या बी वन में सफर करने वाले सभी लोग राज्य सरकार से संपर्क करें. बोकारो डीसी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि उस ट्रेन में कोच संख्या बी वन में बोकारो के कुल पांच लोग सफर कर रहे थे.

श्री कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचना भेजी. पांचों के ब्लड सैंपल लेकर रिम्स भेजने का आदेश दिया. पांच लोगों में बोकारो के सेक्टर चार से एक व्यक्ति व चास के रहने वाले चार लोग शामिल हैं. सीएस डॉ एके पाठक व जिला सर्विलांस के नोडल डॉक्टर एके सिंह ने बताया : डीसी श्री कुमार के आदेश पर पांच लोगों के ब्लड सैंपल इकट्ठा किया गया और जांच के लिए रिम्स भेज दिया गया. सभी को होम क्वारेंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola