महिला सीसीएलकर्मी के बंद आवास से लाखों की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने महिला सीसीएलकर्मी नोनी बाई के बंद आवास का ताला तोड़ कर नकदी व सामान सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली.
विज्ञापन
फुसरो.
चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने महिला सीसीएलकर्मी नोनी बाई के बंद आवास का ताला तोड़ कर नकदी व सामान सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. सूचना मिलने पर गुरुवार को मकोली ओपी पुलिस पहुंची. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बंद आवास का मेन गेट व कमरे का ताला टूटा हुआ था. अंदर सामान बिखरे हुए थे. स्थानीय निवासी ताराचंद ने बताया कि 10 दिन पूर्व नोनी बाई पूरे परिवार के साथ छत्तीसगढ़ गयी है. गुरुवार की सुबह लोगों ने उनके आवास का ताला टूटा देखा. इससे चोरी का संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मकोली पुलिस ने भुक्तभोगी नोनी बाई को सूचना दे दी है. घर से कितने की चोरी हुई है, नोनी बाई के आने के बाद ही पता चल पायेगा. मौके पर संत कुमार, कृष्ण कुमार, घमेश कुमार, नर्सिंग आदित, अशोक कुमार, मेघनाथ मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










