ePaper

पिता ने पुलिस से की मारपीट की शिकायत, तो आरोपियों ने बेटी के साथ की छेड़खानी

Updated at : 24 Jul 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
पिता ने पुलिस से की मारपीट की शिकायत, तो आरोपियों ने बेटी के साथ की छेड़खानी

पिता ने पुलिस से की मारपीट की शिकायत, तो आरोपियों ने बेटी के साथ की छेड़खानी

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बीडीओ ऑफिस की एक नाबालिग छात्रा के साथ बुधवार को दो युवकों ने छेड़खानी की. छात्रा के परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाना पहुंचे और आवेदन देकर युवकों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की. बाद में महिला थाना की पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया. उसने कहा कि वह स्कूल से घर लौट रही थी. तभी मिराज गुडविल की दुकान में काम करने वाले मो तौसीफ और मो रेहान बाइक से आये और उसके पिता को मारने की धमकी देते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे. विरोध करने पर तौसीफ ने उसका दुपट्टा खींच दिया और बाइक को उसके पैर पर चढ़ाते हुए भाग निकला. छात्रा के पिता ने बताया कि मुहर्रम के दिन कर्बला मैदान के समीप मो मिराज ने साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की थी. इसको लेकर बुधवार को ही बेरमो थाना में आवेदन दिया था. इसके बाद बेटी के साथ घटना घटी. छात्रा के परिजनों ने कहा कि मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो एसपी व एसडीपीओ के पास जायेंगे. जरूरत पड़ी तो सड़क पर बैठेंगे. जानकारी के अनुसार आरोपी तौसीफ गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम और रेहान रहीमगंज फुसरो का रहने वाला है. इस संबंध में बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी युवकों के घर पर पुलिस दबिश बनायी हुई है. जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola