बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए समाज को जागरुक होना होगा : प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

16 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के आजाद नगर विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। प्रधानाध्यापक ने बेटियों की सुरक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन

बोकारो. बाल विकास परियोजना बीएस सिटी की ओर से शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर (चास-3) में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला पर्यवेक्षिका सभ्यता पुष्प ने किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को जनजागरण के माध्यम से समाप्त करना होगा. साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि बेटियों को घर से लेकर विद्यालय तक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिले.

महिला पर्यवेक्षिका सभ्यता पुष्प ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की नींव है. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कंचन देवी, संयोजिका पिंकी देवी, शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, मीना कुमारी, नोमिता कच्छप, सुमन कुमार, प्रमोद कुमार, रसोइया गुड़िया देवी, रवि कुमार, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. धर्मनाथ कुमार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola