Bokaro news : तेलो में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : तेलो में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Bokaro news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स तेलो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

फुसरो नगर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स तेलो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. व्यवसायियों ने बाइक से तेलो पूर्वी, तेलो मध्य व तेलो पश्चिम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया और तेलो बाजार स्थित कार्यालय पहुंचे. इसके बाद सचिव विजय शर्मा व अध्यक्ष लीलाचंद महतो ध्वजारोहण किया. तिरंगा यात्रा में उपाध्यक्ष शंभू वर्णवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्णवाल , कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश वर्णवाल , संरक्षक कुलदीप वर्मा, ईश्वर कसेरा, निर्देशक अशोक वर्णवाल, उपसचिव विजय वर्णवाल , कार्यकारिणी सदस्य भोला प्रसाद वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, पवन वर्णवाल, राजेश चंद्र, मनोज शर्मा,अजय कुमार, गौतम कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र विक्रम, श्रवण वर्णवाल , समीर कुमार महतो, बीएम महतो, संतोष वर्णवाल, सोनू वर्णवाल, संदीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

युवा व्यवसायी संघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन

फुसरो. युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष बैभव चौरसिया ने ध्वजारोहण किया. संघ की ओर से अपना बाजार स्थित प्रधान कार्यालय के समीप एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कुमार इवेंट धनबाद की गायिका सुनीता सिंह व गायक कृपांशु सिंह, सोनू राज, जयप्रकाश चौहान आदि ने कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. उद्घोषक कुमार गुडडू थे. मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, पत्रकार राकेश वर्मा, संघ के संरक्षक देवीदास, कृष्ण कुमार, मो कलाम खान, राकेश जैन, संतोष भगत, बालेश्वर पांडेय, बिनोद चौरसिया, आजसू नेता संतोष कुमार महतो, पूर्व पार्षद राधा देवी, भरत वर्मा आदि को संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष बैभव चौरिसया, सचिव बैजू मालाकार, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, मो जावेद खान, मनोज सिंह, अशोक मिश्रा, शंकर गोयल, विनय बरनवाल, मिथलेश चौधरी, कन्हैया कुमार, अंकित गोयल, राहुल केटी, राजू चक्रवर्ती, धमेंद्र वर्मा, कृष्णा कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola