Bokaro News : जगह-जगह सावन महोत्सव का आयोजन

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 03 Aug 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ चंद्रपुरा की ओर से चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तारमी पंचायत सचिवालय के सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भंडारीदह/ललपनिया, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ चंद्रपुरा की ओर से चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तारमी पंचायत सचिवालय के सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. उद्घाटन तारमी मुखिया मंजू देवी, संघ की अध्यक्ष सत्यवती देवी व उपाध्यक्ष मीरा देवी ने किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने भाग लिया और नृत्य, गीत, संगीत, क्विज आदि का आनंद उठाया. सभी को शृंगार से संबंधित उपहार देकर सम्मानित किया गया.

मुखिया मंजू देवी ने कहा कि सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना व शिव कृपा के लिए सावन महोत्सव मनाया जाता है. मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ नावाडीह की अध्यक्ष जानकी देवी, उपाध्यक्ष उषा देवी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी, चंद्रपुरा संघ की सत्यवती देवी, कौशल्या देवी, मीरा देवी, नीलम देवी, सविता देवी, जानकी देवी, उषा देवी, ललिता देवी, अंजनी, फूल कुमारी, सुनीता, नीलम, आशा, सीता, रीमा, लतिका, पुष्पांजलि, संजू, प्रतिमा, एनासी, सुहागन आदि उपस्थित थीं. ससबेड़ा पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन हुआ. इसमें माहेर संस्था द्वारा आयोजित सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटीशियन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर रंगोली, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं हुईं और गीत-संगीत के कार्यक्रम हुए. मौक पर मुखिया अंशु कुमारी, पंचायत सचिव पुष्पा, माहेर संस्था की तैयबा, प्रशिक्षक निशा सिंह, सुलोचना देवी, बबली सिंह, खुशबू देवी और डिंपल आदि उपस्थित थीं.

मोनी सिंह सावन प्रिंसेस और वर्षा जैन सावन क्वीन चुनी गयीं

गोमिया आइइएल महिला क्लब द्वारा रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर महिलाओं ने गीत-संगीत का आनंद लिया और कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया. अतिथियों ने कहा कि सावन का महीना भक्ति और उत्साह का संदेश देता है़ सावन प्रिंसेस मोनी सिंह और सावन क्वीन वर्षा जैन चुनी गयीं. नंदिता भट्टाचार्य व रश्मि जैन को बेस्ट सिंगर, रूबी सिन्हा व सुमन शर्मा को बेस्ट डांसर, अंकिता सिंह को बेस्ट श्रृंगार, मोनालिसा ब्रह्मचर्य को बेस्ट मेहंदी, ममता पोद्दार को बेस्ट आउटफिट का पुरस्कार मिला. स्पेशल पुरस्कार दीपा झा, मौसम वर्मा, रूबी शर्मा, रूपा रवानी को दिया गया. मुख्य अतिथि सोमा विश्वास और नीलांजना दासगुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की. मौके पर कमेटी की अध्यक्ष सुप्रिया जाना, सदस्य प्रत्यूशा विश्वास, संगीता यादव, हेमलता यादव, स्मिता कर, कविता सिन्हा आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola