Bokaro News : बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में छाई उठाव जल्द होगा चालू

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 01 Nov 2025 11:22 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा थर्मल और बोकारो थर्मल पावर प्लांट के ऐश पौंड से बंद छाई का उठाव जल्द शुरू होगा.

विज्ञापन

चंद्रपुरा/बोकारो थर्मल, डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल और बोकारो थर्मल पावर प्लांट के ऐश पौंड से साढ़े तीन माह से बंद छाई का उठाव चालू कराने को लेकर शनिवार को चंद्रपुरा के डीवीसी निदेशक भवन में त्रिपक्षीय बैठक हुई. अध्यक्षता बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने की. हाइवा एसोसिएशन के अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के कारण बाधित छाई उठाव को चालू कराने को हुई यह वार्ता सकारात्मक रही. मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक झामुमो नेता अखिलेश महतो और प्रशासन व डीवीसी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे. ऐश पौंड के नये ट्रांसपोर्टर ने एसोसिएशन की सभी छह सूत्री मांगों पर सहमति जतायी. कहा गया कि नये टेंडर के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नया टांसपोर्टर अपना काम शुरू करेगा. ट्रीप टैलर वाहन की जगह पर 10, 12, 14 और 16 चक्का वाहन सरकारी भार क्षमता के अनुरूप चलाने. छाई ट्रांसपोर्टिंग में 75 प्रतिशत स्थानीय वाहनों का उपयोग व उचित भाड़ा देने, ट्रांसपोर्टर के अधीन चंद्रपुरा थर्मल ऐश पौंड में कार्यरत 42 व बोकारो थर्मल में 57 ठेका मजदूरों का इपीएफ व इएसआइ काटे जाने और ऐश पौंड में विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने की मांग पर भी सहमति जतायी गयी.

बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के लिए 70 प्रतिशत कोयले की आपूर्ति सड़क मार्ग से करने की मांग पर डीवीसी अधिकारियों ने केंद्र सरकार के नये नियमों का हवाला देकर असमर्थता जतायी. वार्ता में डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के एचओपी वीएन शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) डीसी पांडेय, बोकारो थर्मल के डीजीएस काली चरण शर्मा, सीटीपीएस के डीजीएम राजीव कुमार, राजकुमार चौधरी, सत्येंद्र कुमार, राजीव तिवारी, प्रशासन की ओर से बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, बेरमो विधायक प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, संतन सिंह, प्रभुदयाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिगन महतो, अरविंद पांडेय सहित गौरीशंकर महतो, सुभाष महतो, गुलेश्वर महतो, मो फकरूद्धीन अली आदि थे. इधर चंद्रपुरा ऐश पौंड में कार्यरत 42 मजदूरों ने एसडीओ को पत्र देकर कहा कि आंदोलन में हाइवा एसोसिएशन ने बैठाये दिनों की मजदूरी देने का करार किया था, जिसे दिलाया जाये.

एक-दो दिनों में छाई उठाव शुरू हो जायेगा : एचओपी

बीटीपीएस के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने बताया कि फिलहाल दोनों ऐश पौंड पूरी तरह से भरे हुए हैं और स्थिति भयावह है. छाई उठाव करने वाली कंपनी को कार्यादेश दे दिया गया है और एग्रीमेंट होते ही एक-दो दिनों में छाई उठाव शुरू हो जायेगा. शुरुआत में पावर प्लांट के सेलो सिस्टम से 70 प्रतिशत ड्राई ऐश का उठाव किया जायेगा. इसके लिए डालमिया कंपनी से बात कर बल्कर भेजने को कहा जायेगा. एसडीएम ने कहा कि वार्ता में ही छाई का उठाव करने वाली कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए कह दिया गया है. वार्ता में विस्थापितों की नाराजगी और मांगों पर एसडीएम ने अलग से बैठक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola