Bokaro News : छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bokaro News : कार्मेल हिंदी उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, कार्मेल हिंदी उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. स्कूल प्रांगण से प्रधानाध्यापिका प्रेम लता लॉरेंस ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. छात्र-छात्राओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर हरा-भरा हो प्यारा देश, स्वच्छ रहे पर्यावरण विशेष, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ आदि नारे लगाये. विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रैली स्कूल परिसर पहुंची और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का संदेश लिया.

डीएवी ललपनिया में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

ललपनिया. डीएवी स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने पिछले दिनों आयोजित योग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. इसमें अमित राज, अनामिका कुमारी, आदित्य पासवान, शौर्य मिहिर, अनूप कुमार, आरुष कुमार सिंह, आयु गुप्ता, कार्तिक मुंडा, मुदस्सिर अंसारी, तुषित कुमार, कहकशां परवीन, पल्लवी भारती शामिल हैं. नुक्कड़ नाटक में शामिल नमन गुप्ता, सानु गुप्ता, वकील अंसारी, दिलकश अंसारी, आदिल हुसैन को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola