Bokaro news : एक शिक्षक के भरोसे 82 छात्रों की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : एक शिक्षक के भरोसे 82 छात्रों की पढ़ाई

Bokaro news : कसमार के एक स्कूल में एक शिक्षक के भरोसे 82 छात्रों की पढ़ाई है.

विज्ञापन

कसमार प्रखंड मुख्यालय से सटे राजकीयकृत मध्य विद्यालय, धधकिया में कक्षा छह से आठ तक के 82 छात्रों की पढ़ाई केवल एक सरकारी शिक्षक के भरोसे चल रही है. इससे विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों में रोष है. विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के लिए तीन सरकारी शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं. इन पदों पर मुकेश प्रसाद सिंह, मंजू कुमारी और वीरेंद्र कुमार पटेल की नियुक्ति भी की गयी थी. लेकिन वर्तमान में मुकेश प्रसाद सिंह और मंजू कुमारी का प्रतिनियोजन अन्य विद्यालयों में कर दिया गया है. ऐसे में अब सिर्फ शिक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल ही भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

दो शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग

विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 134 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. यहां प्रधानाध्यापक सुधाकर मुंडा के अलावा एकमात्र सरकारी शिक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल तथा तीन सहायक अध्यापक वसुंधरा मुखर्जी, कुमारी मंजू और गीता कुमारी कार्यरत हैं. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय मुखर्जी, उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी तथा सदस्य श्यामली मुखर्जी, मांटी मुखर्जी, गायत्री देवी, ममता देवी, रूपा देवी और बिरजू कपरदार ने शिक्षा विभाग की इस व्यवस्था पर रोष जताया है. कहा कि इससे बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका मंजू कुमारी की नियुक्ति वर्ष 2016 में इसी विद्यालय में हुई थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में वह शायद ही कभी यहां कार्यरत रहीं. विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से प्रतिनियोजन रद्द कर दोनों शिक्षकों को वापस भेजने या नये शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola