Bokaro News : गीत-नृत्य व प्रतियोगिता से सावन महोत्सव में बांधा समा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गीत-नृत्य व प्रतियोगिता से सावन महोत्सव में बांधा समा

Bokaro News : कई जगह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ललपनिया/कथारा/चंद्रपुरा, कई जगह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. गोमिया-स्वांग मां अम्बे महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गीत, संगीत के अलावा अंताक्षरी, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं हुईं. मौके पर आशा कुमारी, अनू श्रीवास्तव, रेखा, गुड़िया, पिंकी, संगीता कुमारी, पूनम, चांदनी, सविता, विनिता, सरस्वती देवी, ज्योति, प्रीति, साक्षी आदि थीं. कथारा दो नंबर कॉलोनी में कथारा महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की गयी. इसके बाद मेहंदी, अंताक्षरी, साज सज्जा, क्वीन, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं हुईं. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मृदुला कांत, रोजी लुईस, अनीता सिंह, अनिता शर्मा, अर्पणा सिंह, रजिया खातून, रश्मि देवी, आरती देवी, विजया लक्ष्मी, सर्वजीत कौर, स्वीटी देवी, मुक्ता मुखर्जी, चंद्रावती देवी आदि थीं. इधर, चंद्रपुरा की महिलाओं ने रांगामाटी पूर्वी पंचायत में सावन महोत्सव का आयोजन किया और गीत, संगीत, नृत्य के अलावा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन व विशिष्ट अतिथि मुखिया अनिता कुमारी थीं. मौके पर मोनिका मंडल, संगीता राय, दीपिका बेहरा, चंद्राली, नीलम राय, सुषमा यादव, प्रभा सिंह, करुणा पांडेय, वीणा वंदना रूपा, शोभा दुबे, निशा, अर्चना सिन्हा, रानी प्रिया, भौलप्रिया, श्वेता शर्मा, अनीता सिंह, रेखा आदि थीं.

रूबी सावन क्वीन और पायल सिन्हा बनीं सावन सुंदरी

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित जीएम कॉलोनी के मैरेज हॉल में आयोजित सावन महोत्सव में महिलाएं सावन के लोक गीतों और फिल्मी गीतों के धुन पर झूमीं. साथ ही खेल व अन्य आयोजन में भाग लिया. रूबी कुमारी सावन क्वीन, पायल सिन्हा सावन सुंदरी और सोमा बासु सावन दिवा चुनी गयीं. मौके पर विजया कुजूर, प्रतिमा ठाकुर, बबीता मंडल, दिव्या खाखा, टी मारिया, मधु सैमुएल, तबस्सुम, निखत, रजनी, सुनीता, सोनम, निलोफर, मृदुला कांत, रोज मेरी, बबली सिंह, वंदना आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola