Bokaro News : सत्संग से मिलती है आत्मिक शांति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सत्संग से मिलती है आत्मिक शांति

Bokaro News : चास के संत निरंकारी सत्संग भवन सत्संग समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संत निरंकारी सत्संग भवन सोलागीडीह चास में रविवार को सत्संग समारोह का आयोजन हुआ. गुरु गद्दी की सेवा प्रह्लाद साव ने की और मंच संचालन रोबिन पाल ने किया. श्री साव ने कहा कि सत्संग से आत्मिक शांति मिलती है और आसपास में भाईचारा बढ़ता है. ब्रह्मज्ञान के बाद ईश्वरीय भक्ति में आत्म मंथन और आत्म चिंतन जरूरी है. कहा कि मानव जन्म प्रभु परमात्मा को जानने के लिए ही मिला है. जिसकी भक्ति कर रहे हैं, उसे जाने बगैर भक्ति नहीं होती. समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा ही स्वीकार होती है. जीवन में कभी भी, कहीं भी सेवा करने का मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए. सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि पूरी लगन और श्रद्धा से सेवा करनी चाहिए. ऐसी सेवा का भाव मन में ले आये, तो इससे मानव कल्याण अवश्य होगा. सत्संग में गीत, संगीत, भजन भी प्रस्तुत किये गये. मौके पर सेवा दल संचालक अनंत सिन्हा, पंचू महतो, दिलीप, डॉ मनोज, सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola