महिला से मंगलसूत्र छिनतई करने वाला धराया, गया जेल

Updated:
विज्ञापन
02 | Prabhat Khabar Network

02 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ है।

विज्ञापन

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत को-ऑपरेटिव कॉलोनी में रविवार की रात को रानी पोखर निवासी सुरजी देवीरानी पोखर निवासी सुरजी देवी से मंगलसूत्र की छिनतई के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. महिला ने बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज कराया था. इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने एक टीम का गठन किया.

सूचना के आधार पर टीम ने दुंदीबाद निवासी अजीत कुमार उर्फ मुस्कान को देर रात उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से छिनतई का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया. आरोपी पर बीएस सिटी थाना में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में पुअनि गुलटन मिस्त्री, आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, नवीन कुमार शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola