Bokaro News : मांगों को लेकर एसटीपी में की गयी तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मांगों को लेकर एसटीपी में की गयी तालाबंदी

Bokaro News : गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया ने बोकारो थर्मल में एक और दो नंबर एसटीपी में तालाबंदी कर दी.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल में डीवीसी के एसटीपी का कार्य करने वाली कंपनी भरत जी पटेल के एक और दो नंबर एसटीपी में शनिवार को गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया व कांग्रेस नेता विकास सिंह ने तालाबंदी कर दी. साथ ही जुबली पार्क के समीप चल रहे कार्य को भी बंद करा दिया. कहा कि दो नंबर एसटीपी में गार्ड का कार्य करने वाले अशोक पासवान की तबीयत 11 जनवरी को कार्य के दौरान बिगड़ गयी और बाद में उन्हें लकवा मार गया. लेकिन कंपनी ने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं की.

वार्ता में मानी गयी मांगें

इधर, मामले की जानकारी मिलने पर डीवीसी प्रबंधन ने कंपनी के साइट इंचार्ज और मुखिया के साथ एडीएम भवन स्थित कार्यालय में वार्ता की. तय हुआ कि कंपनी गार्ड को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए 35 हजार रुपये का भुगतान करे. जब तक कंपनी का कार्य स्थानीय स्तर पर चलेगा, गार्ड को प्रत्येक माह वेतन का भुगतान किया जायेगा. साथ ही दो लाख रुपया मुआवजा दिया जाये. डीवीसी प्रबंधन ने मुआवजा भुगतान कराने को लेकर एक पखवारे का समय लिया. बाकी मांगों को कंपनी के साइट इंचार्ज विकास कुमार के समक्ष मान लिया गया. मुखिया ने कहा कि कंपनी के द्वारा किसी भी गार्ड की इपीएफ और इएसआइ की राशि नहीं काटी जाती है. इसके बावजूद कंपनी को भुगतान डीवीसी द्वारा कर दिया जाता है. वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और कार्य शुरू किया गया. वार्ता में डीवीसी के जीएम एचआर एए कुजूर, कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रबंधक सुनील कुमार सहित जितेंद्र यादव, कंपनी के सुपरवाइजर राजेश सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola